रेरा की वेबसाइट पर शुरू हुई विंडो, एक क्लिक पर घर की लोकेशन

RERA consulate

मुंबई स्टेशन से महज 10 मिनट की दूरी पर है परियोजना’, कह कर ग्राहकों को ठगने वाले बिल्डर अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। अब कोई भी ग्राहक रियल इस्टेट रेग्युलेटर ऐक्ट (रेरा) की वेबसाइट पर परियोजना के लोकेशन और आस-पास के इन्फ्रास्ट्रक्चर की पूरी जानकारी एक क्लिक पर पा सकेगा।

अधिकतर मामलों में देखा गया है कि

बिल्डर अपनी परियोजनाओं की लोकेशन के नाम पर ग्राहकों से ठगी करते थे। कई बिल्डर आस-पास स्कूल और हाई प्रोफाइल क्लब होने की बात भी कहते हैं। लेकिन जब ग्राहक घर खरीदने को तैयार होता है, तब पता चलता है कि परियोजना वास्तव में कितनी दूर है। साथ ही आस-पास का इलाका भी खराब है। यह ग्राहकों के साथ ठगी है। लेकिन रेरा द्वारा अब परियोजना पंजीकरण के साथ ही उसके आस-पास की लोकेशन की जानकारी भी दी जाएगी। इस सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है।

ठाणे कहकर मुंब्रा में बेचा जाता है घर 
पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें बिल्डर इलाके का नाम किसी प्रसिद्ध इलाके से जोड़कर परियोजना का प्रचार करते हैं। लेकिन परियोजना वास्तव में कहीं और होती है। जैसे अपर ठाणे की परियोजना वास्तव में मुंब्रा-दिवा के गांव में बन रही होती है। इस तरह से ग्राहक कई बार ठग लिए जाते हैं। इन सबसे निजात दिलाने के लिए रेरा ने निर्णय लिया गया है कि बिल्डर अपनी परियोजना की लोकेशन भी अपडेट करेंगे।

लोकेशन एक क्लिक पर 
रेरा द्वारा एक नई खिड़की की शुरुआत की गई है। इसमें परियोजना का रेरा रजिस्ट्रेशन क्रमांक डालते ही परियोजना की जानकारी तो ग्राहक को मिलेगी ही,साथ ही एक अलग विकल्प दिखाई देगा। वह विकल्प लोकेशन का होगा। इस विकल्प को चुनते ही ग्राहक परियोजना की वास्तविक लोकेशन देख सकेंगे। साथ ही आस-पास स्थित चीजों की जानकारी भी पा सकेंगे।

ऐसे देख सकेंगे लोकेशन 

-रेरा वेबसाइट खोलें
– फिर परियोजना का रेरा रजिस्ट्रेशन क्रमांक डालें
– लोकेशन और परियोजना की जानकारी के विकल्प दिखेंगे
– लोकेशन विकल्प चुनते ही परियोजना के वास्तविक लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी

source form : https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/other-news/now-rera-website-has-an-window-that-tell-home-location-in-one-click/articleshow/64889319.cms

Related posts